कांग्रेस विधायक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईडी की टीम ने कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देर रात हुई है। जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक ईडी की टीम ने सोनीपत जिले से विधायक को गिरफ्तार कर अब उन्हें अंबाला लेकर जा रही है। पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े मामले में सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां पर छापेमारी की गई थी।
