• Thu. Mar 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : आर्मी के ट्रक की दूसरे ट्रक से हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, 6 घायल, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jul 20, 2024

सुच्ची पिंड पर स्थित इंडियन ऑयल के पास आर्मी के ट्रक की दूसरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए है। बताया जा रहा हैकि आर्मी का ट्रक लुधियाना की ओर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने से आर्मी के ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान लंबा जाम लग गया है।पुलिस के मुताबिक इस घटना में 6 आर्मी के कर्मी घायल हो गए है।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे हुई है। वहीं हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि घटना में ट्रक ड्राइवर का बचाव रहा। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है। जबकि ट्रक ड्राइवर घटना स्थल से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page