• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी ख़बरः दिन-दिहाड़े दमोरिया पुल पर व्यक्ति से 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा छिनकर फरार हुए लुटेरे

ByPunjab Khabar Live

Sep 28, 2022

(PKL): जालंधर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। वहीं आज दिन चढ़ते ही दमोरिया पुल के नजदीक लुटेरों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के बल पर निशाना बनाते हुए उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर फरार हो गए है। मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गंगा मिल के मालिक मनी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश कुमार को आज सुबह बैंक में जमा करवाने के लिए 5.64 लाख रुपए दिए थे। लेकिन वह जैसे ही दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो वहां पर पिस्तौल के बल पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लूटकर कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page