जालंधर के 66 फुटी रोड़ पर नशे के खिलाफ एसटीएफ की टीम ने 2 तस्करों को हेरोइन सहित काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके दोनों व्यक्तियों को काबू किया है।
सूत्रों के अनुसार दोनों तस्कर 66 फुटी रोड़ पर स्थित इलाके में नशे के सप्लाई करने के लिए आए थे, जिसकी सूचना पुलिस को पहले से मिल गई थी। हेरोइन की खेप के साथ दोनों को काबू करके एसटीएफ की टीम साथ ले गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है कि दोनों तस्करों के कितनी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है।
