• Fri. Mar 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः मानव खुराना की मौत के मामले में 7 पर मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Aug 6, 2024

जालंधर में पिछले दिनों गोली मारकर आत्महत्या करने वाले मानव खुराना के मामले में करीब 7 लोगों के नाम सामने आए है। मृतक की पत्नी के बयानों के अनुसार पुलिस ने रिक्की चड्डा, गोरव विज, साहिब, हैपी, सरबजीत सिंह, राकेश, कन्हेया के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। इनमें से शहर के बड़े कारोबारी, मोबाइल शोरुम के मालिक साथ शामिल है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता जिसका नाम s से शुरू होता है, वह भी शक के घेरे में है।

बता दें कि रैनक बाजार के मनियारी व्यापारी मानव खुराना की इलाज दौरान मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार पहले बताया जा रहा था कि पिता से अनबन के बाद व्यापारी ने खौफनाक कदम उठाया है। इसी बीच बुकियों द्वारा परेशान करने का मामला भी सामने आया था। मानव ने कुछ बुकियों को पैसे देने थे, वो लगातार मानव से मांग भी रहे थे।

जिसके चलते बुकियों के दबाव में रैनक बाजार के कारोबारी ने खुद को गोली मारी ली। घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आज उपचाराधीन मानव की मौत हो गई है। फिलहाल थाना-6 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page