• Sun. Sep 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः 2 और टोल प्लाजा हुए बंद

ByPunjab Khabar Live

Aug 6, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पंजाब में दो और टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। यह टोल प्लाजा मालेरकोटला से नाभा के बीच में थे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 19 टोल प्लाजा बंद हो गए हैं। इससे हर दिन पंजाब के करीब 63 लाख रुपए बचेंगे। यह दावा आज मंगलवार को PAP फिल्लौर में 443 मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे सीएम भगवंत मान ने किया।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बीती रात बंद हुए है। हालांकि टो प्रबंधकों की तरफ चार महीने की महीने की एक्सटेंशन की मांग रखी गई थी। लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस में दस हजार मुलाजिमों भर्ती की जाएगी। इसके लिए फाइनेंस विभाग से मीटिंग हुई है।

पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया जा रहा है। 40 करोड़ की लागत से 30 हजार कैमरे बार्डर एरिया में लगाए जा रहे हैं। पुलिस में अब पैसे से नहीं मेरिट के आधार पर भर्ती होती है। उन्होंने नए मुलाजिमों को हिदायत दी है कि नौकरी मिलने के बाद ट्रांसफर के जुगाड़ में न लग जाए। कोशिश की जाएगी उन्हें घरों के पास ही नियुक्त किया जाए। वह लोगों की सेवा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page