• Fri. Mar 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: आवारा कुत्ते ने 2 घंटे में बच्चे सहित तीन को नोंचा 

ByPunjab Khabar Live

Aug 6, 2024

जालंधर में टांडा रोड फाटक के अधीन आते विक्रमपुरा में आवारा कुत्तों का कहर पाया जा रहा है। जिसके चलते इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इलाके के हालात यह है कि एक तरफ स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी है, दूसरी ओर आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा है।

इसी दौरान इलाके में आज शाम 2 घंटे के भीतर बच्चे सहित कुत्ते ने 2 महिलाओं को काट लिया है। बच्चों की पहचान तलिन के रूप में हुई है, जबकि महिलाओं की पहचान शशि और मीनू के रूप में हुई है। इलाके में बच्चे और परिजन इतने डरे हुए है कि कोई भी जरूरी काम के बिना घर से बाहर नहीं निकल रहा। वहीं इलाके के पार्षद सलील बाहरी से स्ट्रीट लाइट को लेकर लोगों ने बात की तो पार्षद ने कहा कि ठेका मुलाजिम हड़ताल पर हैं।

जबकि आसपास इलाकों में स्ट्रीट लाइटें जग रही है। वहीं अब आवारा कुत्तों ने इलाके में कहर बरपाया हुआ है। अब देखना यह है कि क्या नगर निगम इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर कोई संज्ञान लेता है या फिर इलाके में आवारा कुत्ते इसी तरह लोगों को शिकार बनाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page