• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : Cambridge School की Bus और Prince Bus में हुई टक्कर, बच्चों सहित कंडक्टर घायल

ByPunjab Khabar Live

Aug 7, 2024

कपूरथला में सुभानपुर रोड पर गांव बूट के नजदीक आज सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस तथा प्रिंस बस के बीच टक्कर होने की खबर है। इस हादसे में बच्चो को मामूली चोटे आई है जबकि स्कूल बस के कंडेक्टर और केयरटेकर महिला घ्याल हुई है।

इसकी पुष्टि बादशाहपुर चौंकी पुलिस कर्मी मनप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि प्रिंस बस ड्राइवर मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया है। वहीँ मोके पर मौजूद लोगो दवारा स्कूल बस की घायल केयरटेकर महिला तथा कंडक्टर सुभानपुर के SGL अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। और स्कूल बस ड्राइवर फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस ( PB-08-KF-2453 ) तथा प्रिंस बस ( PB-08-CW-0717 ) के बीच गांव बूट के नजदीक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बसे सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची बादशाहपुर चौंकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

जाँच अधिकारी मंजीत सिंह के अनुसार स्कूल बस की केयरटेकर महिला तथा कंडक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए SGL अस्पताल सुभानपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंस बस का ड्राइवर मंजीत सिंह को राउंड अप कर लिया है। फ़िलहाल कुछ स्कूली बच्चे मामूली घायल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page