• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : तेजधार हथियार के बल पर व्यक्ति से 40 हजार लूटकर लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Aug 9, 2024

जालंधर के बस्ती गुजा में सरेआम लुटेरों द्वारा बुजुर्ग को तेजधार हथियार दिखा कर लूट लिया गया। पीड़ित बुजुर्ग गुरचरण ने बताया कि वह नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह में लकड़ का काम करता है और लकड़ लेने के लिए जालंधर आया था।

जब वह बस्ती गुजा के बाजार में पहुंचा तो उसके हाथ मे फोन देखकर एक युवक ने उसे दातर दिखा अपने 2 साथियो को बुला लिया। जिसके बाद लुटेरों बुजुर्ग पर हमला कर उससे 40 हजार रूपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया।

बाजार से गुजर रही एक महिला के शोर मचाने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना की सुचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page