• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: अटारी बाजार में Jeweler की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

ByPunjab Khabar Live

Aug 10, 2024

अटारी बाजार में दिन दहाड़ें चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर शटर उखाड़कर दुकान से महंगी वस्तुए और नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरों को घुमा गया। पीड़ित ने बताया कि उसे सुबह 8 बजे के करीब फोन आया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।

जिसके बाद वह मौके पर आए तो देखा दुकान में सामान बिखरा हुआ था और सीसीटीवी कैमरों को चोर घुमा गया। चोर गणपति ज्वैलर दुकान से नगदी व महंगा सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति करके चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page