• Fri. Mar 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी व फर्जी डीएसपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Aug 11, 2024

खन्ना के थाना दोराहा अधीन आते गांव कद्दों के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी करणवीर शर्मा को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया। करणवीर पंजाब पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर नेहरू पार्क में घूम रहा था। एक अन्य युवक उसके साथ था, जो फिरोजपुर जिले का बताया जा रहा है।

श्रीनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर पुलिस आजादी दिवस और अमरनाथ यात्रा से जोड़कर जांच कर रही है कि आखिर वे यहां क्या करने आए थे। क्या किसी प्रकार की बड़ी साजिश तो नहीं थी। बता दें कि करणवीर कबड्डी के नामवर परिवार से है।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर श्रीनगर में घूम रहे पंजाब के इन दोनों युवकों को श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं। बुधवार देर रात को डल झील के किनारे स्थित नेहरू पार्क के निकट तैनात पुलिसकर्मियों को दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

दोनों पुलिस की वर्दी में थे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने पहले खुद को पुलिस अधिकारी बताया, लेकिन जब उनसे पहचान पत्र व बाकी दस्तावेज मांगे गए तो वे उल्टे-सीधे बयान देने लगे। इसके बाद दोनों को नेहरू पार्क थाने ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page