• Sun. Sep 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : पानी के तेज बहाव में बही इनोवा कार, 11 लोग थे सवार

ByPunjab Khabar Live

Aug 11, 2024

टाहलीवाल माहिलपुर सड़क मार्ग पर पड़े जेजों खड्ड में रविवार को तेज बारिश के बाद बढ़े जल स्तर की चपेट में एक इनोवा गाड़ी आ गई। इस हादसे में इनोवा गाड़ी सवार 11 लोग पानी में बह गए। बताया जा रहा कि सभी इनोवा सवार ऊना के देहलां गांव से पंजाब के माहिलपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजों खड्ड के रैंप पर पानी पूरे उफान पर था। सभी कुछ देर के लिए रुके। तभी पीछे से आई एक हाइड्रा मशीन का चालक पानी को पार करने लगा तो इनोवा का चालक भी उसके पीछे हो लिया। इस दौरान गाड़ी पानी का तेज बहाव सहन नहीं कर पाई और पल्टियां खाते हुए खड्डे में बह गए।

पंजाब जा रही एक इनोवा गाड़ी के जैंजों में खड्ड के तेज बहाव में बहने की सूचना मिली है। उक्त गाड़ी में 5 युवक सवार थे जोकि खड्ड के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। कार सहित लापता युवकों की तलाश के लिए प्रशासन ने लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान छेड़ दिया है। घटना को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page