• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: नहीं सुधर रही ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस कमिश्नर के आदेश को भी‌ नहीं मान रहे दुकानदार 

ByPunjab Khabar Live

Aug 16, 2024

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा हाल ही में दुकानदारों को अवैध पार्किंग को लेकर चेतावनी आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर आदेश न मानने वालों को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कर और बाइक चालकों द्वारा दुकानों के बाहर अभी भी अवैध पार्किंग की जा रही है।

लेकिन इन सब के बावजूद दुकानों के बाहर हो रही है अवैध पार्किंग को लेकर सरे आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। यह वीडियो भगवान वाल्मीकि चौक और दिलकुशा मार्केट वाले चौक की है। जिसमें देखा जा सकता है की बाइक और कर चालकों द्वारा कैसे सड़कों पर अवैध पार्किंग करके सड़के जाम की हुई है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या मात्र दोबारा चेतावनी के आदेश ही जारी किए जाएंगे। एक वीडियो हैरानी करने वाली है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्राइवेट गाड़ी में से एक पुलिस कर्मी उतरता है और गाड़ी को बीच सड़क पर ही पार्क कर देता है। इस दौरान ट्रैफिक जाम होने के चलते आते जाते लोग पुलिस कर्मी को देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page