होशियारपुर में चौहाल के पास जीना बाली के पास घने जंगल से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं। घटना की सूचना के बाद थाना सदर के पुलिस अधिकारी और एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी सिटी दीप अमन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान संदीप तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी निवासी जालंधर और पूजा के रूप में हुई है। दोनों मृतक जालंधर के रहने वाले हैं, जिस जगह दोनों के शव बरामद हुए वहां घना जंगल है। वे दोनों यहां कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया।
