• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : देर‌ रात नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव

ByPunjab Khabar Live

Aug 18, 2024

बस्ती बाबा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में तैरती हुई लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शहिद बाबू लाभ सिंह नगर के पास नहर‌ से लाश बरामद हुई है। जिसके पास स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव की पहचान ना होने के कारण पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घटना की जांच कर‌ रहे है कि शव किसका है और कहां से तैरता हुआ यहां तक पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page