• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : भारत बंद की कॉल को लेकर BSP प्रधान ने किया ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Aug 20, 2024

जालंधर बहुजन समाज पार्टी के जालंधर शहर अध्यक्ष सलविंदर कुमार और वरिष्ठ नेता जगदीश दिशा ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। इसका समर्थन बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने किया है।

बसपा द्वारा लिए गए इस फैसले के मद्देनजर भारत बंद के आह्वान के दौरान जहां भी प्रदर्शन होगा, बसपा उसमें शामिल होगी। शहरी प्रधान ने कहा कि जालंधर में यह प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में बूटा मंडी और कुछ अन्य स्थानों पर प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page