• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: दर्जन भर युवकों ने नगर निगम के मुलाजिम का किया कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Aug 20, 2024

जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मी की दर्जन से अधिक युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ मट्टू निवासी गाजी गुल्ला के रूप में हुई है। वहीं मृतक के शव को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां परिजनों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की माता पम्मी ने बताया कि बूटा मंडी के कुछ लोगों से दीपक ने 3 लाख रुपए लेने थे।

जिसके चलते आज उन लोगों को दीपक को फोन कर पैसे देने के लिए बुलाया था। इस दौरान दीपक ने कहा कि उसे 1.50 लाख रुपए देने के लिए लोगों ने बूटा मंडी में बुलाया है। ऐसे में वह पैसे लेने के लिए जा रहा है। मृतक की माता ने कहा कि कुछ देर बाद ही फोन आ गया कि दीपक कुमार की कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीटाई की है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की माता ने कहा कि जब वह बूटा मंडी पहुंचे तो दीपक का निधन हो चुका था।

जिसके बाद दीपक के शव को वह सिविल अस्पताल लेकर आए और वह पर परिजनों द्वारा हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। माता ने आरोप लगाया है कि बूटा मंडी में कुछ चिट्टा बेचने वाले तस्करों ने दीपक की हत्या की है। ऐसे में जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो जाती प्रदर्शन जारी रहेंगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page