• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबर : नए उत्तराधिकारी के साथ जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

ByPunjab Khabar Live

Sep 6, 2024

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और उनके नवनियुक्त उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल शुक्रवार सुबह जेल रोड जालंधर नजदीक मिशन कंपाउंड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र -1 में पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में संगत वहां पहुंच गई, जहां उन्होंने पंडाल में बैठी संगत को दर्शन दिए। इस दौरान संगत काफी भावुक नजर आई।

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 2 सितंबर को अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है और संगत को नाम दान देने का अधिकार भी दिया है। हालांकि, ब्यास डेरा की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के वर्तमान संत सतगुरु हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page