• Mon. Mar 23rd, 2026

बड़ी खबर : कांग्रेस के सीनियर नेता ने छोड़ी पार्टी

ByPunjab Khabar Live

Sep 7, 2024

कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही विकेट गिरनी शुरू हो गई हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समर्थकों की बैठक बुला ली है। इसमें वे हालात पर चर्चा कर आगे का फैसला लेंगे। कपूर सिंह नरवाल की टिकट काटने की सूचना के बाद सुबह ही समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे थे।

उनसे बातचीत के बाद कपूर नरवाल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही रविवार को 10 बजे अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। टिकट न मिलने पर कपूर नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके साथ गद्दारी की है। बरोदा उपचुनाव में हुड्डा ने उनसे वादा किया था कि आम चुनाव में हर हाल में उनको टिकट दी जाएगी। चुनाव लड़ाया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह हुड्डा को उनकी वादा खिलाफी का जवाब जरूर देंगे। नरवाल ने कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या हुई है। बरोदा हलके की जनता हुड्डा से बदला लेगी। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी बरोदा विधानसभा सीट हारेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page