• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ByPunjab Khabar Live

Sep 11, 2024

फ्रेंड्स कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, फिलहाल मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है।

घटना स्थल से न तो कोई दस्तावेज मिला है और ना ही कोई पहचान पत्र। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का फोटो पुलिस ने पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दिए हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

एएसआई हीरा सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का व्यतीत हो रहा है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन रेलवे लाइन के पास खड़ी स्कूटी बरामद की गई है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। स्कूटी के नंबर से उसकी पहचान हो सकती है। आज उक्त स्कूटी के कागजात की जांच की जाएंगी, जिससे उक्त मृतक की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page