• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : पंजाबी कारोबारी का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Sep 11, 2024

शिकागो शहर में एक अमेरिकी मूल के काले व्यक्ति ने शराब की दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कूका तलवंडी हाल निवासी नडाला (कपूरथला) और स्थानीय जिले के पूर्व प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नडाला जत्थेदार सूरत सिंह के दामाद के रूप हुई है।

जानकारी देते हुए सूरत सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह मुल्तानी ने बताया कि नवीन सिंह पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो में रह रहा था और वहां उनका अपना स्टोर था। उन्होंने बताया कि अमेरिका में बीती रात करीब 10:30 बजे वह घर जाने के लिए स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान अमेरिकी मूल का एक व्यक्ति सामान लेने आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और इसी दौरान उसने नवीन सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और स्टोर को सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page