• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : माडल टाउन में नगर निगम व पुलिस टीम दुकानदारों और गाड़ी चालकों मालिकों के खिलाफ की कार्रवाई, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Sep 11, 2024

जालंधर के पॉश एरिया से नगर निगम की बड़े एक्शन मोड में नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार गत दिन जालंधर नगर निगम और सिटी पुलिस ट्रैफिक विंग ने पॉश एरिया मॉडल टाउन में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम व पुलिस ने मॉडल टाउन में फुटपाथ खाली करवाए। सड़क पर जो कंपनियों के बोर्ड लगे उन्हें तोड़ा गया। बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन लेकर घूम रहे युवकों पर एक्शन लिया।

जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम ने कार्रवाई करने मॉडल टाउन में पहुंची तो देखा कि सड़क पर कंपनियों व शोरूमों के बोर्ड बड़े-बड़े बोर्ड जमीन पर पक्के तौर पर लगे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम ने हरकत में आते हुए बोर्ड उतार दिए। इस दौरान शोरूम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने नगर निगम और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया और बहसबाजी भी हुई।

वहीं ट्रैफिक पुलिस टीम और नगर निगम ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर भी शिकंजा कसा। पॉश एरिया मॉडल टाउन में कई वाहनों के चालान काटे और कई वाहन जब्त किए। कारों में लगी काली फिल्में उतरवाईं। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक थार भी जब्त की है जिस पर नंबर प्लेट की जगह नागनी लिखा हुआ था। वहीं आपको बता दें कि नागनी शब्द अफीम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब नागनी नाम लिखी प्लेट को उतारा गया तो उसके नहीं असली नंबर प्लेट लगी हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page