• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: NRI का हुआ कत्ल, 2 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 17, 2024

नकोदर के गांव कंग साहबू से किडनेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई मोहिन्द्र सिंह की हत्या की गई। सूत्रों के अनुसार बुर्जुग एनआरआई मोहिन्द्र सिंह की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद उसकी लाश मोगा की नहर में फैंक दी गई। एसएसपी खख ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव बरामद करने के लिए पुलिस टीम मोगा रवाना हो गई है।

इस मामले को लेकर जल्द पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ ही आरोपियों के कब्जे से गाड़ी भी बरामद कर ली है। एनआरआई मोहिन्द्र सिंह के किडनेप और हत्यारोपी युवक के परिजनों के नज़दीकी संबंधो की जांच की जा रही है।

बता दें कि बीते दिन शाम करीब 6 बजे जालंधर नकोदर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने अपनी कार (पीबी-08-एक्यू-3878) में मोहिंदर सिंह का अपहरण कर लिया और वहां से फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page