• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: NetPlus कर्मी का हाथ काटने और मोबाइल छीनने के मामले में 2 भाई गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 23, 2024

मकसूदां में NetPlus कर्मी सन्नी को रोककर उस पर तेजधार दात से हमला कर उसका हाथ काटने और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाई है। आरोपियों की पहचान वरुण और बिन्नी पुत्र सोनू पाल निवासी माडल हाउस के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना 1 में पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 130 तिथि 6-9-2024 अ/ध 306 (6), 118 (2), 3 (5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला है कि उनके खिलाफ पहले कोई मामले दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वन प्लस फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अंकित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी अंकित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को सन्नी पुत्र नरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि वह रात 11.50 पर काम से घर लौट रहा था।

इस दौरान जब वह मकसूदा चौंक के पास उसे एक्टिवा सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उससे वन प्लस कंपनी का फोन छीनकर फरार हो गए। घटना में घायल सन्नी के हाथ कट गया। जांच में सामने आया है कि अन्य साथी कैंट में लड़की को अगवा करने के मामले में जेल में बंद है। जिसे प्राडक्शन पर लाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page