पंजाब सरकार द्वारा आज 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएंगी। लेकिन मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल, मंत्रियों के फेरबदल से पहले सीएम मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को हटा दिया है।
सीएम कार्यालय दफ्तर से जानकारी मिली है कि सीएम मान ने ओंकार सिंह की छुट्टी कर दी है। बताया जा रहा है कि ओंकार सिंह पंजाब मंडी बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर थे। कहा जा रहा है कि निजी कारणों के चलते उन्हें हटाया गया है। बता दें कि ओंकार सिंह मूलरूप से संगरूर के रहने वाले है। वहीं, उन्हें सीएम भगवंत मान सिंह का खास माना जाता है।
वहीं, पहले भी कई पदों पर काम पर चुका है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। इससे पहले 18 नवंबर 2023 को सीएम भगवंत मान के ओएसडी जनसंपर्क ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह एक साल तक इस पद पर रहे थे।
