जालंधर में सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी की पुलिस ने एक डेरे के मालिक के बीच जमीन को लेकर विवाद को लेकर गिरफ्तार किया है। विजय दकोहा के गिरफ्तार होने की पुष्टि थाना थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने की है।
पुलिस के मुताबिक कोर्ट से स्टे होने के बावजूद विजय दकोहा वहां निर्माण कर रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद विजय दकोहा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं में रोष पाया जा रहा है।
इस संबंध में को लेकर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि पुलिस द्वारा धक्केशाही की जा रही है। बता दें कि राजिंदर बेरी इस समय जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनावों के चलते वहां गए हुए है।
