• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : मशहूर ट्रैवल एजेंट के दफ़्तर में रेड, कई लोगों को किया राउंडअप

ByPunjab Khabar Live

Sep 26, 2024

जालंधर में मशहूर ट्रैवल एजेंट के दफ़्तर में रेड करके वहाँ के पूरे स्टाफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, क़रीब 30 लोगों के स्टाफ को हिरासत में लेने के बाद उनके आफिस से सारी फ़ाईलों को भी पुलिस ने क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी है, इतना ही नहीं देर रात तक पुलिस की कई लोगों के घरों में रेड चल रही थी जो कि शहर में नक़ली दस्तावेज तैयार करके ट्रैवल एजेंटों को देते थे।

सूत्रों के अनुसार जालंधर के नकेदर चौक के नज़दीक स्थित वीजा POINT के नाम से एक आफिस खुला था पुलिस को सूचना मिली थी कि वीजा POINT नक़ली दस्तावेज के आधार पर कई लोगों की फ़ाईल लगाकर उनको विदेश में भेजा जा रहा है जो एंबेसी ने भी इस संबंध में सूचना दी थी।

जिसके आधार पर रेड करके दफ़्तर के सारे स्टाफ के हिरासत में ले लिया। देर रात कई युवकों के पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया पर कई अभी भी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस फ़िलहाल कुछ भी कहने से साफ़ इंकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page