• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : 196 फर्जी डिग्रियां, 53 फर्जी स्टांप व अन्य सहित 2 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 29, 2024

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने फर्जी डिग्री रैकेट पर शिकंजा कसते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस फर्जी डिग्री घोटाले के मास्टरमाइंड और उसका साथी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 196 फर्जी डिग्रियां, 53 फर्जी स्टांप, 6 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 1 स्टांप मशीन और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि उसने इजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट समेत कई कोर्स के लिए फर्जी डिग्रियां जारी की गईं। जांच में सामने आया है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में घोटाला चल रहा था। पुलिस जांच में फर्जी डिग्री सप्लायरों के देशभर में फैले नेटवर्क का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page