• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : वेब पोर्टल के पत्रकार को पुलिस ने किया काबू

ByPunjab Khabar Live

Oct 1, 2024

जालंधर में पुलिस ने वेब पोर्टल की आड़ वसूली करने और फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। हाल ही में पुलिस ने पवन वर्मा और मुनीश तोखी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया था। एक पत्रकार को पैसे लेने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, जबकि उसका साथी अभी भी फरार चल रहा है।

वहीं अब पुलिस ने वेब पोर्टल के कर्मी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ मिलकर काम करने वाले सेंट्रल टाउन में स्थित मशहूर मोबाइल विक्रेता के बारे में भी पता चला है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी से पत्रकार से अवैध हथियार बरामद होने की बात की गई तो उन्होंने कहाकि अभी व्यक्ति से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि है व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page