• Sat. Dec 13th, 2025

पंजाब से बड़ी खबर: थाने में चली गोली, मुंशी की मौत

ByPunjab Khabar Live

Oct 7, 2024

बठिंडा के रामपुर सदर थाने से बड़ी खबर सामने आई है। जहां से थाने में गोली चलने से मालखाना के मुंशी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। रोज की तरह वो सोमवार को फिर से जब थाने के मालखाना में ड्यूटी आया तो उसने मालखाना के अंदर पड़ी एके-47 से गोली चलने से उसकी मौत हो गई।

वही मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप सिंह ने बताया कि मुंशी जब कुर्सी पर बैठने लगा तो अचानक सरकारी असहले से गोली चल गई। इस घटना में गोली मुंशी के सीने पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही मुंशी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page