• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : निहंग मान सिंह की चेतावनी के बाद हाईकोर्ट पहुंचा Kulhad Pizza Couple

ByPunjab Khabar Live

Oct 15, 2024

कुल्हड़ पिज्जा कपल की वायरल अश्लील वीडियो के लेकर पिछले कुछ दिनों से बुड्ढा दल बाबा मान सिंह द्वारा 18 अक्टूबर का समय दिया है। जिसमें मान सिंह ने बीते दिन जालंधर थाना 4 के बाहर पहुंचने पर कहा कि वह महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर इस मामले को 4 दिन के लिए स्थगित कर रहे है। मान सिंह ने बीते दिन कहा कि अगर सहज अरोड़ा थाने आ जाता तो बैठकर मामले को खत्म किया जा सकता था, लेकिन अब वह 18 अक्टूबर को Kulhad Pizza Couple की दुकान पर आएंगे।

जिसके बाद Kulhad Pizza Couple ने अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रूख किया है। मिली जानकारी के अनुसार सहज अरोड़ा और गुरप्रीत अरोड़ा ने हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट मांग की है। बता दें कि निहंग सिंह मान ने कुछ दिन पहले Kulhad Pizza Couple की दुकान पर आकर कहा था कि सहज अरोड़ा को अगर वीडियो बनानी है तो पगड़ी के बिना बनाए।

क्योंकि उसकी इस हरकत से सिख कौम का अपमान हो रहा है। वहीं इसके बाद सहज अरोड़ा एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अकाल तख्त साहिब जाएंगे और जत्थेदार साहिब को एक मांग पत्र सौंप कर पूछेंगे कि उन्हें पगड़ी पहनने की इजाजत है या नहीं। वहीं इसके बाद निहंग सिंह मान ने कहा था कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह उस कपल का रेस्टोरेंट बंद कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page