• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : Himachal में हुई बर्फबारी से झूम उठे पर्यटक

ByPunjab Khabar Live

Oct 18, 2024

हिमाचल घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती जिले लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रे के पास बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद रोहतांग घूमने आए पर्यटकों ने खूब मजे किए और उन्होंने खुशी से बर्फबारी का लुत्फ उठाया। हालांकि, हिमाचल में मानसून की बारिश खत्म होने के बाद अक्टूबर में सूखे जैसे हालात हो जाते हैं। 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई।

इस दौरान सामान्य बारिश 17.5 मिमी होती है, लेकिन इस बार अक्टूबर में 0.7 मिमी ही बारिश हुई। हिमाचल के 12 में से 10 जिलों में 1 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई, वहीं आने वाले पांच दिनों में राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके प्रभाव से इस बार ठंड देर से पड़ती दिख रही है।

मौसम विभाग की मानें तो 22 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन 23 अक्टूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हिमाचल का औसत तापमान इस समय सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page