• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : अचानक थाने में चैकिंग करने पहुंचे DGP गौरव यादव

ByPunjab Khabar Live

Oct 25, 2024

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा लगातार राज्य के जिलों में स्थित थानों का दौरा किया जा रहा है। हाल ही में डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना में थानों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने क्राइम पर नकेल कसने के लिए की जा रही कार्रवाई को लेकर कर्मियों से बात की थी। वहीं आज जालंधर थाना रामामंडी में डीजीपी गौरव यादव द्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है।

बता दें कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब डीजीपी गौरव यादव कड़ी सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे तो वहां पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी द्वारा थाने में करीब आधा घंटा बिताया गया। जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डील किए जा रहे लोगों से भी बातचीत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page