• Tue. Mar 24th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : 2 DSP सहित 7 पुलिस कर्मी सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

Oct 26, 2024

पंजाब सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मान सरकार ने पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू समेत 7 अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी को 3 अप्रैल 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ इंटरव्यू की व्यवस्था करने के लिए दोषी पाया गया है। ये इंटरव्यू उस समय करवाया गया था जब लॉरेंस बिश्नोई सीआईए पुलिस स्टेशन, खरड़ की हिरासत में था।

सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस भी को निलंबित कर दिया है। जिसमें समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी. सब इंस्पेक्टर रीना, सीआईए, खरड़, सब इंस्पेक्टर (एलआर) जगतपाल जांगू, एजीटीएफ, सब इंस्पेक्टर (एलआर) शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह, एचसी (एलआर) ओम प्रकाश, समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी शामिल है।

बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक राष्ट्रीय चैनल को दिया गया एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया था कि लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं, बल्कि उसकी पुरानी जेल से हैं।

इसके बाद उस इंटरव्यू की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10 माह पहले एसआईटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को डीजीपी प्रबोध कुमार ने हाईकोर्ट को सौंप दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page