• Tue. Mar 24th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: बल्टन पार्क में पटाखे की दुकानों पर पुलिस की रेड

ByPunjab Khabar Live

Oct 28, 2024

जालंधर बल्टन पार्क में बीते दिन अवैध रूप से बनी कई दुकानों के खिलाफ प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी। जिसके बाद आज थाना 1 की पुलिस ने बल्टन पार्क में 20 लाइसेंसी दुकानों से अधिक बनी दुकानों पर रेड की। दरअसल, प्रशासन द्वारा 20 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया गया था, लेकिन वहां पर 108 दुकानें बन गई।

इस दौरान पुलिस ने रेड के दौरान कई दुकानों के लाईसेंस चैक किए। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बिना प्रशासन की इजाज़त से बल्टन पार्क में 100 से अधिक दुकानें खुलने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर आज दबिश दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बिना लाईसेंस के दुकानें खोलकर बैठे पटाखा व्यापारियों पर कारवाई की है। थाना एक के प्रभारी हरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ वहां रेड करके कुछ दुकानदारों को राउंडअप किया गया है। वहीं पुलिस की रेड के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page