• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: Highway पर 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर दमकल विभाग के Jaswant Kahlon घायल

ByPunjab Khabar Live

Oct 28, 2024

जालंधर वेरका मिल्क प्लांट को सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दो गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बौलेरो गाड़ी में सवार दमकल विभाग के अधिकारी ADFO जसवंत सिंह काहलों और उनका ड्राइवर घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह काहलों सरकार काम के सिलसिले से अमृतसर से वापिस लौट रहे थ कि अज्ञात वाहन ने वेरका मिल्क प्लांट के पास उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page