• Tue. Mar 24th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: पेट्रोल पंप के बाहर धमाका होने से मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Oct 28, 2024

मानसा में पेट्रोल पंप के बाहर धमाका होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये धमाका किसी बम जैसी चीज से हुआ है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मानसा के सिरसा रोड पर मौजूद पेट्रोल पंप के बाहर अचानक से धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के मालिक को कुछ दिन धमकी भरे फोन आ रहे थे।

मालिक से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी। इसी बीच ये धमाका होना माना जा रहा है कि शायद पेट्रोल पंप के मालिक ने फिरौती नहीं दी इसलिए ही आरोपियों द्वारा धमाका किया गया है। बताया जा रहा है कि पंप मालिक को विदेशी नंबरों से फोन आ रहे थे जोकि लगाता फिरौती की मांग कर थे।

आमतौर पर देखा जा रहा है कि पंजाब में कुछ समय से फिरौती की मांग को लेकर व्यापारियों को फोन करके धमकियां दी जा रही है और फिरौती न मिलने पर उन्हें पर जानलेवा हमला किया जाता है। पैट्रोल पंप मालिक को जिस गैंग ने या गैंगस्टर ने धमकी दी इस बारे अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page