• Sun. Mar 22nd, 2026

बड़ी ख़बरः गहरी खाई में गिरी से बारातियों से भरी बस, 25 लोगों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Oct 5, 2022

(PKL): उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोगों को बचाया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस 500 मीटर की खाई में गिर गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने रात मे ट्वीट कर बताया कि अब तक 9 घायलों को बचाया गया है। आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पौड़ी जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार शाम को एक शादी समारोह के 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिससे भारी हताहत होने की आशंका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। बस हादसे पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं। बस लालढांग से बीरोंनखाल के एक गांव की ओर जा रही थी तब सिमरी मोड़ के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी है लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों के प्रयास बाधित हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और ग्रामीण अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ब्योरे का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page