• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : ढाई साल बाद बलकौर सिंह ने छोटे मूसेवाला की सांझी की तस्वीरें

ByPunjab Khabar Live

Nov 7, 2024

सिद्धू मूसेवाला परिवार की तरफ से ढाई साल बादछोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें सांझा की गई हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से लोग व उनके प्रशंसक छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरों के इँतजार में थे, जिसे आज परिवार की तरफ से विराम लगा दिया गया है। मूसेवाला परिवार की तरफ से आज छोटे सिद्धू मूसेवाला को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें वह दौड़ते हुए नजर आ रहा है।

वहीं परिवार की तरफ से एक भावुक पोस्ट भी सांझा की गई है। आखिरकार मूसेवाला परिवार की तरफ से छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें सांझा की गई है, जोकि सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। वहीं मूसेवाला के प्रसंशक पिछले काफी समय से इन तस्वीरों के इंतजार में थे, और उसकी एक झलक के लिए तरस गए थे।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के गीत आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और हर विवाह समारोह में उनके गानों पर लोग थिरकते हुए नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page