• Sun. Sep 13th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : 12 नवंबर को स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान 

ByPunjab Khabar Live

Nov 8, 2024

शराब और मीट की दुकानें रहेंगी बंद 

जालंधर में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 12 नवंबर को जालंधर शहर में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा में 12 नवंबर 2024 को दोपहर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

वहीं हिमांशु अग्रवाल ने 12 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर, लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 12 नवंबर 2024 को जिला जालंधर में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह के स्थान के पास और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page