• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : जूता कारोबारी प्रिंकल पर 4 बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Nov 8, 2024

लुधियाना में आज जूता कारोबारी प्रिंकल पर 4 बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आए। आते ही हमलावरों ने प्रिंकल की तीनों दुकानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

प्रिंकल की खुड्डु मोहल्ला में जूत्ता, कपड़े और मीट की दुकान है। जानकारी के मुताबिक, महिला नवजोत कौर को 2 गोलियां पीठ में लगी। प्रिंकल को 4 गोलियां लगी है। 2 पैर और 2 कंधे-छाती पर लगीं। लेकिन पिता ने कहा कि 5 से 6 गोलियां प्रिंकल के लगी है। प्रिंकल की हालत को देखते हुए उन्हें CMC से फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है।

मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई हैं। दुकान पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर आए थे और आते ही फायरिंग कर दी। पुलिस को मौके से बोर मिले और सबूत इकट्ठा किए हैं। आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। गोली का खोल दुकान के बाहर मिला है।

पुलिस ने एक महीने पहले ही 2 गनमैन वापस लिए थे। प्रिकल के परिवार वालों को गैंगस्टर नानू पर शक है। जूता कारोबारी हनी सेठी के साथ इसका विवाद है। इसके अलावा प्रिकल के पिता की दुकान पर भी फायरिंग हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page