• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : शहशांह पैलेस में शादी में खाने को लेकर जमकर हुई हाथापाई

ByPunjab Khabar Live

Nov 25, 2024

जालंधर शहशांह पैलेस में देर रात शादी में खाने को लेकर विवाद होने की घटना सामने आई है, जहां लड़की पक्ष ने वेटरों और पैलेस के मालिक व मैनेजर पर बाहर से युवकों को बुलाकर मारपीट करने के आरोप लगाए है। लड़की पक्ष का कहना है कि शादी के दौरान वेटर पैलेस के करीबियों को खाना परोस रहे थे, लेकिन उनके मेहमानों को कुछ पूछा नहीं जा रहा था।

इस बात को लेकर वेटर और लड़की पक्ष के रिश्तेदारों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस घटना में लड़की पक्ष से महिला सहित एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं लड़की की रिश्तेदार मंजू भार्गव कैंप की महिला ने बताया कि शहशांह पैलेस में शादी में वेटर के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि वेटर शादी में पैलेस के लोगों को खाना परोस रहा था, जबकि शादी में उनके मेहमानों को खाना नहीं परोसा जा रहा था।

इस बात को लेकर वेटरों के साथ हाथापाई हो गई। महिला ने आरोप लगाए है कि पैलेस मालिक ने बाहर बदमाश बुलाए और उसके पति पर हमला कर दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पति के 7 टांके लगे है। वहीं पीड़िता की माता पर तेजधार तलवार से हमला किया गया। महिला ने घटना की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी। महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। महिला ने एएसआई रघुवीर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में उनका कोई कसूर नहीं है। महिला ने कहा कि उसने एएसआई से कहा कि जो कार्रवाई करनी है वह उन पर करें या उनके पति पर करें। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी ने बीच-बचाव किया और बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए व्यक्ति को छोड़ दिया। दरअसल, महिला द्वारा आज परिवार ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अब दोनों पार्टियों को शाम तक का थाने में आने का समय दिया है।

महिला ने कहा कि पति के सिर पर राड से हमला किया गया। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि पैलेस में शादी के दौरान खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। वहीं एएसआई द्वारा गलत शब्दावली को लेकर कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को थाने में आज शाम तक का समय दिया गया है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page