• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : सरपंच ने व्यक्ति को मारी गोलियां, गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 3, 2024

पंजाब में दिन प्रतिदिन गोली चलनी की घटनाएं आम हो गई है और लोगों में अब कानून का डर नहीं रहा है और वह अपराध करने से भी नहीं झिझक रहे है। गोली की घटना से जुड़ा मामला जालंधर के गांव काला बकरा से सामने आया है।जहां बीती रात गांव के सरपंच ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी।गोली लगने से घायल हुए घायल व्यक्ति तलविंदर सिंह को जालंधर के श्रीमान हस्पताल में इलाज के दाखिल करवाया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं थाना भोगपुर की पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर के गांव काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा ने रंजिश के चलते तलविंदर सिंह को इसलिए गोली मारी क्योंकि पिछले बीते दिनों हुए सरपंच के चुनाव में तलविंदर सिंह सरपंच के चुनाव के लिए खड़ा हुआ था और यह बात सरपंच बने दविंदर सिंह मेंटा को खड़क रही थी।वही गांव के सूत्रों ने बताया है कि दविंदर सिंह ने तलविंदर सिंह के सरपंची चुनाव में पेपर चुकवा दिए थे। फिर भी तलविंदर सिंह सरपंच के चुनाव दविंदर सिंह के खिलाफ लड़ा था और दविंदर सिंह 5 से 6 वोटो के अंतर से सरपंच के चुनाव को जीता था।गांव का सरपंच बनने के बाद दविंदर सिंह के मन में यह बात बार-बार चुप रही थी और इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने गांव के रास्ते में तलविंदर सिंह को रोक कर गोली मार दी।

पता चला है कि तलविंदर सिंह अपनी कर से घर जा रहा था और सरपंच दविंदर सिंह ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर उसकी कर को रोक कर उसे पर गोली चला दी और तलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गांव काला बकरा के सरपंच को जालंधर देहात की थाना भोगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।सूत्रों ने बताया है कि दविंदर सिंह किसान नेता भी है और और अपना पूरा दबदबा गांव में बनाए रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page