• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: श्री गुरु रविदास चौक पर PRTC Bus बस चालक ने महिला को कुचला, लगा जाम

ByPunjab Khabar Live

Dec 6, 2024

जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक पर सरकारी पीआरटीसी बस चालक ने महिला के ऊपर बस चढ़ा दी। घटना में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक बस छोड़कर कंडक्टर सहित फरार हो गया।

वहीं घटना के बाद लोगों ने रास्ता बंद करके जमकर नारेबाजी की। इस दौरान श्री रविदास चौक पर भारी जाम लग गया। अभी नामक व्यक्ति ने बताया कि उसने माता ने श्री गुरु रविदास चौक से सरकारी पीआरटीसी बस में सवार होकर बठिंडा जाना था, इस दौरान बस चालक ने माता के ऊपर बस चढ़ा दी। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। वहीं घटना में घायल माता को ओर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे घटना हुई लेकिन 2 घंटे के बाद तक पुलिस नहीं पहुंची।

वहीं काफी देर पर मौके पर पहुंचे पीसीआर के कर्मी ने आई ओ घटना स्थल की सूचना दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बताया कि जांच अधिकारी महिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित माता के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page