• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : वार्ड नंबर 38 में राजन मल्हन ने चुनाव प्रचार किया तेज

ByPunjab Khabar Live

Dec 14, 2024

बोले- इलाका निवासियों को नहीं आएगी कोई समस्या

जालंधर वार्ड नंबर 38 से भाजपा उम्मीदवार राजा मल्हन ने अपना डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। प्रचार के लिए फ्रेंड्स एवेन्यू पहुंचे राजा मल्हन का इलाका निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजा मल्हन को समर्थकों की तरफ से काफी अच्छा साथ मिल रहा है।

इलाका निवासियों की तरफ से मिल रहे समर्थन के बाद राजा मल्हन ने कहा कि वह इलाके की बेहतरी के लिए काम करेंगे। वार्ड में जो-जो काम बचे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा और किसी को भी किसी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। पानी-सीवरेज और कूड़े के इकट्ठे होने जैसी किसी भी समस्या को आने नहीं दिया जाएगा।

राजा मल्हन ने आगे कहा कि मेरी इलाकानिवासियों से अपील है कि वह अपने वार्ड की सेवा करने का मौका जरूर दें। ताकि हम अपने वार्ड को विकसित कर सकें। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ राकेश जॉली, मोन्टू, जोशी और सचेदवा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page