• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : नगर निगम में भ्रष्टाचार को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए वार्ड-31 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी अनु माटा को जिताएं: जगबीर बराड़

ByPunjab Khabar Live

Dec 15, 2024

भाजपा ही शहर को स्मार्ट सिटी बना सकती है, मैं वार्ड को सुंदर बनाऊंगी: अनु माटा

कांग्रेस ने शहर को बिगाड़ा और संवारा आप पार्टी ने भी नहीं

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और कैंट हलके से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि पिछले पांच साल शहर में कांग्रेस के मेयर ने राज किया लेकिन शहर को संवारने की वजाए बिगाड़ कर रख दिया। अब तीन साल से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन शहर को वह भी संवार नहीं पाए हैं। पिछले मेयर के समय भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। वार्ड-31 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्य़ाशी माधुरी अनु माटा के लिए वार्ड में वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से अनु माटा को जिताने की अपील की, ताकि शहर को संवारा जा सके और भ्रष्टाचार को मुंह तोड जवाब दिया जा सके।

भाजपा नेता उपिंदर खोसला के घर 540 मोता सिंह नगर में मीटिंग के दौरान जगबीर बराड़ ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में भले ही विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, लेकिन वार्ड-31 के इस बूथों पर भाजपा ने ही लीड ली थी। सभी बूथों से भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। उन्हें भरोसा है कि अबकी बार भी भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से लोग जिताएंगे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पूर्व पार्षद और आप प्रत्याशी को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने वार्ड के लिए कुछ नहीं किया है। बराड़ ने कहा कि शहर में जितना भी विकास हुआ है वह भाजपा के समय में हुई है। आने वाले समय में भी भाजपा ही शहरों का विकास करवा सकती है। इसलिए लोग वोट देकर भाजपा को कामयाब बनाएं। शहर के विकास को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अनु माटा ने जिमखाना में बहुत काम किया है और वह जानती हैं कि लोगों की समस्याओं का हल कैसा करवाना है। उनको मौका दें।

भाजपा प्रत्याशी और जिमखाना क्लब की संयुक्त सचिव अनु माटा ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लोग उन्हें जिताएं। ताकि वार्ड की खस्ता हो चुकी हालत को फिर से सुधारा जा सके। माटा ने कहा कि पांच सालों में किसी ने भी वार्ड की सुध नहीं ली है। सड़कों पर सफाई को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। अब समय आ गया है कि लोग उन्हें जीता कर निगम हाऊस भेंजे। जिससे की वार्ड को नई दिशा दी जा सके।

मीटिंग के दौरान राज कुमार चोपड़ा, शिव मंदिर मोता सिंह नगर प्रधान हर्षबर्धन, आरएसएस पदाधिकारी मधु सुदन, केएल तलवाड़, जगदीश कुंदरा, रवि मलिक, सरबजीत सिंह मक्कड़, आरएस आनंद, डा. परमजीत सिंह अनेजा, ललतेश भसीन, राजेश कोहली, अजय बाही, अमरजीत सग्गू, महिंदर कलसी, स्वाति कोहली, नीरू वाधवा, बिमल वाधवा, इंदू वाधवा और सलिल बाधवा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page