• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : नगर निगम के टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 16, 2024

जालंधर कपूरथला रोड़ पर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की गाड़ी और एक्टिवा सवार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीर दिल दहलाने वाली है।

जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार सड़क पर गिरा पड़ा है और उसके सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक राज नगर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के टिप्पर से एक्टिवा सवार की टक्कर हुई थी। इस दौरान टिप्पर का टायर व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया।

पीबी 08 सीआर 8269 एक्टिवा से आप पार्टी के झंडे बरामद हुए है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है। व्यक्ति आप पार्टी का वर्कर था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page