• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर: वार्ड-31 की भाजपा प्रत्याशी अनु माटा का वार्ड में तूफानी दौरा, हंगामी मीटिंगों के दौरान मिला भारी समर्थन

ByPunjab Khabar Live

Dec 16, 2024

भारत काकड़िया की अगवाई में किया कया डोर-टू-डोर चुनाव अभियान

अनु माटा ने किया गुरजै पाल नगर, ज्योति नगर, वरियाम नगर और मोता सिंह नगर में चुनाव प्रचार

जालंधर। वार्ड-31 से भाजपा प्रत्याशी माधुरी अनु माटा ने सोमवार को गुरजै पाल नगर, ज्योति नगर, वरियाम नगर और मोता सिंह नगर में तूफानी दौरा किया और हंगामी मीटिंगें करके लोगों से वोट अपील की। वह सुबह से शाम तक अपने वार्ड में आते इलाकों में नुक्कड़ मीटिंगें कर रही हैं। उन्हें लोगों का भारी समर्थन और प्रेम मिल रहा है। इन इलाकों में भाजपा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोगों का विश्वास है का भाजपा और भाजपा प्रत्याशी ही वार्ड के विकास करवा सकती है। इसलिए वह भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे। इस दौरान खास तौर पर भाजपा नेता भारत काकड़िया ने अनु माटा के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।

भारत काकड़ियां ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व पंजाब सरकार और आप की मौजूदा सरकार ने शहर के विकास को दरकिनार किया। वह लोग अपने ही खजाने भरते रहे। केंद्र में भाजपा की सरकार ने ही देश का विकास कराया है। आज बहुत सारे प्रोजेक्ट सिर्फ गरीब लोगों की मदद के लिए चलाए जा रहे हैं। हर कोने का विकास किया जा रहा है। इसलिए भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर जिताएं और भाजपा को पंजाब में भी मजूबती दिलाएं। ताकि हम मिलजुल कर वार्ड को एक नई दिशा दे सकें। उनहोंने कहा कि अनु माटा बहुत ही काबिल प्रत्याशी हैं। वह वार्ड की कायाकल्प करने में सक्षम हैं। पार्टी भी उनके साथ विकास के लिए कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है।

जिमखाना क्लब में संयुक्त सचिव के पद पर खुद की पहचान बनाने वाले अनु माटा ने मीटिंग में वार्ड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका वार्ड -31 पाश इलाकों में गिना जाता है। लेकिन पूर्व पार्षद और सरकारों ने वार्ड की सुध नहीं ली। आज वार्ड की हालत दायनीय है। भाजपा की केंद्र सरकार ने जालंधर शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया। शहर के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड मुहैया कराया। लेकिन कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीतियों के चलते यह पैसा शहर के विकास पर खर्च ही नहीं किया गया। आज शहर की हालत यह है कि शहर की सड़कें टूटी हुई हैं। पार्कों की हालत खराब है और सीवरेज का पानी सड़कों पर आता है। जिससे इलाके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अनु माटा के समर्थन में हुई मीटिंगों को दौरान भाजपा नेता और समर्थक राज कुमार चोपड़ा, शिव मंदिर मोता सिंह नगर प्रधान हर्षबर्धन, आरएसएस पदाधिकारी मधु सुदन, केएल तलवाड़, जगदीश कुंदरा, रवि मलिक, सरबजीत सिंह मक्कड़, आरएस आनंद, डा. परमजीत सिंह अनेजा, ललतेश भसीन, राजेश कोहली, अजय बाही, अमरजीत सग्गू, महिंदर कलसी, स्वाति कोहली, नीरू वाधवा, बिमल वाधवा, इंदू वाधवा और सलिल बाधवा भी मौजूद रहे। इन सभी ने ज्यादा से ज्यादा वोट देकर अनु माटा को जिताने का विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page