• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : BJP को झटका, हनी तलवार ने दिया इस्तीफा

ByPunjab Khabar Live

Dec 16, 2024

प्रधान सुशील शर्मा पर हनी ने लगाए गंभीर आरोप

जालंधर में भाजपा पार्टी के 20 साल‌ पुराने कार्यकर्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 2004 से भाजपा के साथ जुड़े हतिंदर तलवार हनी ने भाजपा प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का 2004 से सिपाही हूं। पिछले 20 सालो से बूथ से लेकर नेशनल लेवल तक हर चुनावों में जालंधर के साथ साथ पंजाब के कई जिलों हरियणा में हिमाचल में दिल्ली में जम्मू में विधानसभा और लोकसभा चुनावों पार्टी की सेवा कर चुका हूं।

उसे पार्टी के कारण कई लोगो से दुश्मनी भी बिना वजह निभानी पड़ी‌ इस दौरान उसे नुक्सान भी हुए, लेकिन कभी पार्टी के खिलाफ नहीं गया। हनी ने कहा कि पिछले 4 सालो से जब से सुशील शर्मा जिला प्रधान बने है तब से उन्होंने पार्टी का नुक्सान ही किया। पार्टी पिछले 4 सालो से हर चुनाव जालंधर में हार रही है। पार्टी में अब कार्यकर्ताओ की जगह चमचा गिरी करने वालो को पहल दी जा रही है। हनी ने कहा कि जब से सुशील शर्मा जिला प्रधान बने तब से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुशील शर्मा से दुखी होकर दूसरी पार्टी का रुख किया।

जिला प्रधान पार्टी कार्यकर्ताओ को एक साथ लाने की जगह खुद की ईगो में रहकर कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर करते रहे। हालात यह हो गए हैं कि आज जिला स्तर पर मीटिंग में 50 से ज़ादा लोग इकठे नहीं होते, जबकि पिछले हर टेन्योर में मंडल की मीटिंग में 200 से अधिक लोग आते थे। सुशील शर्मा की मनमानी के चलते और पार्टी में अब सच्चे कार्यकर्ताओ की कोई जरूरत नहीं है। इन्हीं वजहों से आहत होकर मैं सभी पदों से अपना अस्तीफा देता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page