• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : BJP और आजाद पार्षद आप पार्टी में हुए शामिल

ByPunjab Khabar Live

Dec 23, 2024

अब मेयर पद का दावा पेश करेंगी आप पार्टी

जालंधर नगर निगम चुनावों के जारी नतीजों के बाद मेयर की दावेदारी को लेकर जोड़ तोड़ का सिलसिला जारी है। देर रात से अब तक आप पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को झटका देते हुए बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। हाल ही में आप पार्टी ने कांग्रेस के 2 पार्षदों सहित आजाद पार्षद को आप पार्टी में शामिल करवाया था।

वहीं अब भाजपा को झटका देते हुए वार्ड 63 से सुलेखा भगत को पार्टी में शामिल करवाया है। इसी के साथ आप पार्टी से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे तरसेम लखौतरा नेता ने आजाद चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। जिसके बाद अब आप पार्टी ने तरसेम लखौतरा को पार्टी में शामिल कर लिया है। ऐसे में कल आप पार्टी मेयर की दावेदारी पेश करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page